song lyrics / महेंद्र कपूर / चलो इक बार फिर से lyrics  | FRen Français

चलो इक बार फिर से lyrics

Performers महेंद्र कपूरMahendra Kapoorमहेंद्र कपुरSonu NigamSonu Nigamमहेंद्रा कपूरमहेंद्र कपूरमहेन्द्र कपूरमहेंद्र कपूर

चलो इक बार फिर से song lyrics by महेंद्र कपूर official

चलो इक बार फिर से is a song in Hindi

चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाए हम दोनो
चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाए हम दोनो

न मैं तुमसे कोई उम्मीद रखूँ
दिलनवाज़ी की
न तुम मेरी तरफ़ देखो
गलत अंदाज़ नजरों से
न मेरे दिल की धड़कन लड़खड़ाये
मेरी बातों में
न ज़ाहिर हो तुम्हारी
कश्मकश का राज नज़रों से
चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाए हम दोनो
चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाए हम दोनो

तुम्हें भी कोई उलझन
रोकती है पेशकदमी से
मुझे भी लोग कहते हैं
कि ये जलवे पराए हैं
मेरे हमराह भी रुसवाइयां हैं
मेरे माझी की
मेरे हमराह भी रुसवाइयां हैं
मेरे माझी की
तुम्हारे साथ भी गुज़री हुई
रातों के साये हैं
चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाए हम दोनो
चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाए हम दोनो

तार्रुफ़ रोग हो जाये तो
उसको भूलना बेहतर
ताल्लुक बोझ बन जाये
तो उसको तोड़ना अच्छा
वो अफ़साना जिसे अंजाम तक
लाना ना हो मुमकिन
वो अफ़साना जिसे अंजाम तक
लाना ना हो मुमकिन
उसे इक खूबसूरत मोड़ देकर
छोड़ना अच्छा
चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाए हम दोनो
चलो इक बार फिर से
अजनबी बन जाए हम दोनो
चलो इक बार
Lyrics copyright : legal lyrics licensed by Lyricfind.
No unauthorized reproduction of lyric.
Writers: RAVI, SAHIR LUDHIANVI
Copyright: Royalty Network

Comments for चलो इक बार फिर से lyrics

Name/Nickname
Comment
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - All rights reserved. www.paroles-musique.com/eng/
Member login

Log in or create an account...

Forgot your password ?
OR
REGISTER
Select in the following order :
1| symbol to the left of the cloud
2| symbol to the right of the camera
3| symbol to the left of the envelope
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid