song lyrics / Rahgir / Duniya Se Uktaaye lyrics  | FRen Français

Duniya Se Uktaaye lyrics

Performer Rahgir

Duniya Se Uktaaye song lyrics by Rahgir official

Duniya Se Uktaaye is a song in Hindi

कोई अपने महँगे कमरे में
किसी बीस तीसवें माले पर
कोई बिछा कर लेटा है बोरी
शहर बीचले नाले पर
रात के तीन बजे बेनींद
रात के तीन बजे बेनींद
घुटने सीने से चिपकाये
ढंग से देखो तो हैं एक से
ये दुनिया से उकताए
ओ ढंग से देखो तो हैं एक से
ये दुनिया से उकताए

कोई पकड़ के फ़ोन को सोचे
कोई है क्या जिस से मिल लूँ मैं
कोई फँसा है भीड़ में सोचे
के कैसे ज़रा सा हिल लूँ मैं
इतना दफ़्न है हर सीने में
इतना दफ़्न है हर सीने में
कोई देखे तो डर जाये
ढंग से देखो तो हैं एक से
ये दुनिया से उकताए

उम्मीदों के जवाँ झाड़ पर
उम्मीदों के जवाँ झाड़ पर
झुर्रियों के बेर लगे हैं
बंदों के बीच यहाँ
दूरियों के ढेर लगे हैं
चेहरे पर मुस्कानें हैं
चेहरे पर मुस्कानें हैं
पर मन हैं मुरझाए
होओ ढंग से देखो तो हैं एक से
ये दुनिया से उकताए
Lyrics copyright : legal lyrics licensed by Lyricfind.
No unauthorized reproduction of lyric.

Comments for Duniya Se Uktaaye lyrics

Name/Nickname
Comment
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - All rights reserved. www.paroles-musique.com/eng/
Member login

Log in or create an account...

Forgot your password ?
OR
REGISTER
Select in the following order :
1| symbol at the bottom of magnifying glass
2| symbol to the right of the envelope
3| symbol to the right of the cross
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid