song lyrics / Anuradha Paudwal / Ay Zindagi lyrics  | FRen Français

Ay Zindagi lyrics

Performer Anuradha Paudwal

Ay Zindagi song lyrics by Anuradha Paudwal official

Ay Zindagi is a song in Hindi

ऐ ज़िंदगी हुई कहाँ भूल, जिसकी हमें मिली ये सज़ा
ऐ ज़िंदगी हुई कहाँ भूल, जिसकी हमें मिली ये सज़ा
कहाँ से कहाँ लाई तू हमें, हमसे है क्यूँ इतनी ख़फ़ा
ऐ ज़िंदगी

कहाँ गए दिन वो सुहाने, कहाँ खोया प्यार हमारा
कहाँ उड़ी क्या चिंगारी, जल गया वो सुख सारा
हो अपना कहीं कोई नहीं, दिल ने यहाँ सब हारा
ऐ ज़िंदगी हुई कहाँ भूल, जिसकी हमें मिली ये सज़ा
ऐ ज़िंदगी

बीते जो दिल पे हमारे, जा के कहाँ किसको सुनाएँ
छलके जो आँखों से दिल के, आँसू ये किसको दिखाएँ
हो कौन सुने दिल का ये ग़म, दुश्मन है जग सारा
ऐ ज़िन्दगी हुई कहाँ भूल, जिसकी हमें मिली ये सज़ा
ऐ ज़िंदगी

जाएँ तो हम कहाँ जाएँ, सूझे न कोई किनारा
भर गया जी यहाँ जी के, छोड़ दे पीछा हमारा
हो तेरी क़सम दुनिया में हम, आएँगे ना दोबारा
ऐ ज़िन्दगी हुई कहाँ भूल, जिसकी हमें मिली ये सज़ा
कहाँ से कहाँ लाई तू हमें, हमसे है क्यूँ इतनी ख़फ़ा
ऐ ज़िंदगी
Lyrics copyright : legal lyrics licensed by Lyricfind.
No unauthorized reproduction of lyric.
Writer: Anjaan
Copyright: Royalty Network

Comments for Ay Zindagi lyrics

Name/Nickname
Comment
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - All rights reserved. www.paroles-musique.com/eng/
Member login

Log in or create an account...

Forgot your password ?
OR
REGISTER
Select in the following order :
1| symbol at the top of the heart
2| symbol to the left of the house
3| symbol to the right of the smiley
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid