song lyrics / Anuradha Paudwal / Ram Kripa Avtaran lyrics  | FRen Français

Ram Kripa Avtaran lyrics

Performer Anuradha Paudwal

Ram Kripa Avtaran song lyrics by Anuradha Paudwal official

Ram Kripa Avtaran is a song in Hindi

परम कृपा सुरूप है, परम प्रभु श्री राम
जन पावन परमात्मा, परम पुरुष सुख धाम
सुखदा है शुभा कृपा, शक्ति शान्ति स्वरूप
है ज्ञान आनन्द मयी, राम कृपा अनूप
परम पुण्य प्रतीक है, परम ईश का नाम
तारक मंत्र शक्ति घर, बीजाक्षर है राम
साधक साधन साधिए, समझ सकल शुभ सार
वाचक वाच्य एक है, निश्चित धार विचार

मंत्रमय ही मानिए, इष्ट देव भगवान्
देवालय है राम का, राम शब्द गुण खान
राम नाम आराधिए, भीतर भर ये भाव
देव दया अवतरण का, धार चौगुना चाव
मन्त्र धारणा यों कर, विधि से ले कर नाम
जपिए निश्चय अचल से, शक्ति धाम श्री राम
यथा वृक्ष भी बीज से, जल रज ऋतु संयोग
पा कर, विकसे क्रम से, त्यों मन्त्र से योग

यथा शक्ति परमाणु में, विद्युत् कोष समान
है मन्त्र त्यों शक्तिमय, ऐसा रखिए ध्यान
ध्रुव धारणा धार यह, राधिए मन्त्र निधान
हरि-कृपा अवतरण का, पूर्ण रखिए ज्ञान
आता खिड़की द्वार से, पवन तेज का पूर
है कृपा त्यों आ रही, करती दुर्गुण दूर
बटन दबाने से यथा, आती बिजली धार
नाम जाप प्रभाव से, त्यों कृपा अवतार

खोलते ही जल नल ज्यों, बहता वारि बहाव
जप से कृपा अवतरित हो, तथा सजग कर भाव
राम शब्द को ध्याइये, मन्त्र तारक मान
स्वशक्ति सत्ता जग करे, उपरि चक्र को यान
दशम द्वार से हो तभी, राम कृपा अवतार
ज्ञान शक्ति आनन्द सह, साम शक्ति संचार
देव दया स्वशक्ति का, सहस्र कमल में मिलाप
हो सत्पुरुष संयोग से, सर्व नष्ट हों पाप
Lyrics copyright : legal lyrics licensed by Lyricfind.
No unauthorized reproduction of lyric.

Comments for Ram Kripa Avtaran lyrics

Name/Nickname
Comment
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - All rights reserved. www.paroles-musique.com/eng/
Member login

Log in or create an account...

Forgot your password ?
OR
REGISTER
Select in the following order :
1| symbol at the top of the house
2| symbol at the bottom of the heart
3| symbol at the bottom of the trash
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid