paroles de chanson / Rahgir parole / Tan Kha Gayi Ye Tankha lyrics  | ENin English

Paroles de Tan Kha Gayi Ye Tankha

Interprète Rahgir

Paroles de la chanson Tan Kha Gayi Ye Tankha par Rahgir lyrics officiel

Tan Kha Gayi Ye Tankha est une chanson en Hindi

तन खा गई ये तनखा
ना छोड़ा मालिक मन का
आँखों के आगे धुँधलका माया का
माया का

सुबहा से किरणें ग़ायब
ख़ुद के थे निर्णय ग़ायब
उठ उठ के गिरने गायब
पाया क्या
कुछ भी ना
वे पंछिया तेरे पर तो बड़े हो गये
वे पंछिया तेरे पर तो बड़े हो गये
पर तुझे उड़ना आ आया क्या
आया क्या
तन खा गई ये तनखा
ना छोड़ा मालिक मन का

सूरज को डूबते
पंछियों को घूमते
देखे ज़माने हो गये
देखे ज़माने हो गये
हवाओं को चूम के
डालियों को झूमते
देखे ज़माने हो गये
देखे ज़माने हो गये
छोड़ते रात को दफ़्तर
हार गये अपने लश्कर
छोड़ते रात को दफ़्तर
हार गये अपने लश्कर
इन झमेलों में फँसकर
छुड़ाया क्या
कोई भी ना

वे बंदेया तूने पैसे तो कमा लिए
वे बंदेया तूने पैसे तो कमा लिए
पर भरपेट खाना खाया क्या
खाया क्या
तन खा गई ये तनखा
ना छोड़ा मालिक मन का

जकड़े हैं पैर ये
किश्तों के फेर ये
इनसे छुड़ाया जाए ना
इनसे छुड़ाया जाए ना
चिंता के शेर ये
नोंचे दिन दोपहर ये
इनसे छुड़ाया जाए ना
इनसे छुड़ाया जाए ना

रात को छत पर चढ़कर
एक आधा जाम पकड़ कर
रात को छत पर चढ़कर
एक आधा जाम पकड़ कर
थोड़ा राहगीर को पढ़कर
बचाया क्या? बतायें क्या

वे बंदेया तुने कल को तो सजा लिया
वे बंदेया तुने कल को तो सजा लिया
पर तेरा आज तू, जी पाया क्या
जी पाया क्या
तन खा गई ये तनखा
ना छोड़ा मालिक मन का
तन खा गई ये तनखा
ना छोड़ा मालिक मन का
Droits parole : paroles officielles sous licence Lyricfind respectant le droit d'auteur.
Reproduction des paroles interdite sans autorisation.

Commentaires sur les paroles de Tan Kha Gayi Ye Tankha

Nom/Pseudo
Commentaire
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - Tous droits réservés. www.paroles-musique.com
Connexion membre

Se connecter ou créer un compte...

Mot de passe oublié ?
OU
CREER COMPTE
Sélectionnez dans l'ordre suivant :
1| symbole à gauche du pouce en l'air
2| symbole à gauche de la maison
3| symbole à droite du nuage
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid