paroles de chanson / Vipin Sachdeva parole / Aaj Ke Is Insaan Ko lyrics  | ENin English

Paroles de Aaj Ke Is Insaan Ko

Interprète Vipin Sachdeva

Paroles de la chanson Aaj Ke Is Insaan Ko par Vipin Sachdeva lyrics officiel

Aaj Ke Is Insaan Ko est une chanson en Hindi

आज के इस इंसान को
ये क्या हो गया
इसका पुराना प्यार
कहाँ पर खो गया
कैसी यह मनहूस घडी है
भाइयो में जंग छिड़ी है
कहीं पे खून कहीं पर ज्वाला
जाने क्या है होने वाला
सब का माथा आज झुका है
आजादी का जलूस रुका है
चारो और दगा ही दगा है
हर छुरे पर खून लगा है
आज दुखी है जनता सारी
रोते है लाखों नर नारी
रोते हैं आँगन गलियारे
रोते आज मोहल्ले सारे
रोती सलमा रोती है सीता
रोते है कुरआन और गीता
आज हिमालय चिल्लाता है
कहाँ पुराना वो नाता है
ढस लिया सारे देश को जहरी नागो ने
घर को लगा दी आग घर के चिरागों ने
आज के इस इंसान को
ये क्या हो गया,
इसका पुराना प्यार
कहाँ पर खो गया
अपने देश था वो देश था भाई
लाखों बार मुसीबत आई
इंसानों ने जान गवाई,
पर बहनों की लाज बचाई
लेकिन अब वो बात कहाँ है
अब तो केवल घात यहाँ है
चल रही हैं उलटी हवाएँ
कांप रही थर थर अबलाये
आज हर एक आँचल को है खतरा
आज हर एक घूँघट को है खतरा
खतरे में है लाज बहन की
खतरे में चूड़ीया दुल्हन की
डरती है हर पाँव की पायल
आज कहीं हो जाए न घायल,
आज सलामत कोई न घर है,
सब को लुट जाने का डर है
हमने अपने वतन को देखा
आदमी के पतन को देखा
आज तो बहनों पर भी हमला होता है
दूर किसी कोने मे मजहब रोता है।।
आज के इस इंसान को
ये क्या हो गया
इसका पुराना प्यार
किस के सर इलजाम धरे हम
आज कहाँ फरियाद करे हम
करते है जो आज लड़ाई,
सब के सब है अपने ही भाई
सब के सब है यहाँ अपराधी
हाय मोहब्बत सबने भुलादी
आज बही जो खून की धारा
दोषी उसका समाज है सारा
सुनो जरा ओ सुनने वालो
आसमान पर नजर घुमा लो
एक गगन मे करोडो तारे
रहते है हिलमिल के सारे
कभी ना वो आपस मे लड़ते
कभी ना देखा उनको झगड़ते
कभी नहीं वो छुरे चलाते
नहीं किसी का खून बहाते
लेकिन इस इंसान को देखो
धरती की संतान को देखो
कितना है यह हाय कमीना
इसने लाखो का सुख छीना
की है जो इसने आज तबाही
देगें उसकी यह मुखड़े गवाही
आपस की दुश्मनी का यह अंजाम हुआ
दुनिया हसने लगी देश बदनाम हुआ
आज के इस इंसान को
ये क्या हो गया
कैसा यह खतरे का पहर है
आज हवाओ मे भी जहर है
कही भी देखो बात यही है
हाय भयानक रात यही है
मौत के साए मे हर घर है
कब क्या होगा किसे खबर है
बंद है खिड़की बंद है द्वारे
बैठे हैं सब डर के मारे
क्या होगा इन बेचारो का
क्या होगा इन लाचारो का
इनका सब कुछ खो सकता है
इनपे हमला हो सकता है
कोई रक्षक नजर ना आता
सोया है आकाश पे दाता
ये क्या हाल हुआ अपने संसार का
निकल रहा है आज जनाजा प्यार का
Droits parole : paroles officielles sous licence Lyricfind respectant le droit d'auteur.
Reproduction des paroles interdite sans autorisation.

Commentaires sur les paroles de Aaj Ke Is Insaan Ko

Nom/Pseudo
Commentaire
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - Tous droits réservés. www.paroles-musique.com
Connexion membre

Se connecter ou créer un compte...

Mot de passe oublié ?
OU
CREER COMPTE
Sélectionnez dans l'ordre suivant :
1| symbole à droite du coeur
2| symbole en haut du pouce en l'air
3| symbole en bas du téléviseur
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid