paroles de chanson / Mohammed Rafi parole / Aya Re Khilonewala lyrics  | ENin English

Paroles de Aya Re Khilonewala

Interprète Mohammed Rafi

Paroles de la chanson Aya Re Khilonewala par Mohammed Rafi lyrics officiel

Aya Re Khilonewala est une chanson en Hindi

आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे
आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे
आओ मेरी आँख के तारों
कहाँ गए? ओ, मेरे प्यारों उउउउ
आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे
आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे

शोर क्यूँ मचाती है? ये बरखा, दीवानी
शोर क्यूँ मचाती है? ये बरखा, दीवानी
बरसा घटाओं से, लाखों मन-पानी
मेरी तरह तुम कभी रोए हो?
ओ, सावन के नज़ारों
आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे
आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे

भरी है कलियों से हर बाग़ की डाली
भरी है कलियों से हर बाग़ की डाली
मेरी तो झोली में दो फूल थे ख़ाली
छीन लिए वो भी काहे तुमने?
ओ, बेईमान बहारों
आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे
आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे

देखो मैंने गुड्डे की शादी है रचाई
देखो मैंने गुड्डे की शादी है रचाई
मेरी प्यारी गुड़िया की बारात है आई
गोरी चली बाबुल के घर से
डोली ले आओ कहारों
आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे
आया रे खिलौने वाला, खेल-खिलौने लेके आया रे, आया रे
आओ मेरी आँख के तारों
कहाँ गए? ओ, मेरे प्यारों उउउ
Droits parole : paroles officielles sous licence Lyricfind respectant le droit d'auteur.
Reproduction des paroles interdite sans autorisation.
Auteurs: ANAND BAKSHI, LAXMIKANT PYARELAL
Copyright: Universal Music Publishing Group

Commentaires sur les paroles de Aya Re Khilonewala

Nom/Pseudo
Commentaire
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - Tous droits réservés. www.paroles-musique.com
Connexion membre

Se connecter ou créer un compte...

Mot de passe oublié ?
OU
CREER COMPTE
Sélectionnez dans l'ordre suivant :
1| symbole à gauche de l'oeil
2| symbole en bas de la croix
3| symbole à gauche du nuage
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid