song lyrics / Mohammed Rafi / Yeh Duniya Agar Mil Bhi Jaye To lyrics  | FRen Français

Yeh Duniya Agar Mil Bhi Jaye To lyrics

Performer Mohammed Rafi

Yeh Duniya Agar Mil Bhi Jaye To song lyrics by Mohammed Rafi official

Yeh Duniya Agar Mil Bhi Jaye To is a song in Hindi

ये मेहलों, ये तख़्तों, ये ताजों की दुनिया
ये इनसां के दुश्मन समाजों की दुनिया
ये मेहलों, ये तख़्तों, ये ताजों की दुनिया
ये इनसां के दुश्मन समाजों की दुनिया
ये दौलत के भूखे रवाज़ों की दुनिया
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है

हर इक जिस्म घायल, हर इक रुह प्यासी
निगाहो में उलझन, दिलों मे उदासी
ये दुनिया है या आलम-ए-बदहवासी
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है

यहाँ एक खिलौना है इनसां की हस्ती
ये बस्ती है मुर्दा-परस्तों की बस्ती
यहाँ पर तो जीवन से है मौत सस्ती
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है

जवानी भटकती है बदकार बनकर
जवान जिस्म सजते है बाज़ार बनकर
जहा प्यार होता है व्यापार बनकर
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है

ये दुनिया जहा आदमी कुछ नहीं है
वफ़ा कुछ नहीं, दोस्ती कुछ नहीं है
ये दुनिया जहा आदमी कुछ नहीं है
वफ़ा कुछ नहीं, दोस्ती कुछ नहीं है
जहा प्यार कि कद्र ही कुछ नहीं है
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है

जला दो इसे फूँक डालो ये दुनिया
जला दो, जला दो
जला दो इसे फूँक डालो ये दुनिया
मेरे सामने से हटा लो ये दुनिया
तुम्हारी है तुम ही संभालो ये दुनिया
ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है
Lyrics copyright : legal lyrics licensed by Lyricfind.
No unauthorized reproduction of lyric.
Writers: S D Burman, SACHIN DEV BURMAN, SAHIR LUDHIANVI
Copyright: Royalty Network

Comments for Yeh Duniya Agar Mil Bhi Jaye To lyrics

Name/Nickname
Comment
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - All rights reserved. www.paroles-musique.com/eng/
Member login

Log in or create an account...

Forgot your password ?
OR
REGISTER
Select in the following order :
1| symbol to the left of the suitcase
2| symbol to the left of the helmet
3| symbol at the top of the cross
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid