song lyrics / मुकेश / Dil Hi To Hai lyrics  | FRen Français

Dil Hi To Hai lyrics

Performers Mukeshमुकेश

Dil Hi To Hai song lyrics by मुकेश official

Dil Hi To Hai is a song in Hindi

दिल जो भी कहेगा मानेंगे दुनिया में हमारा दिल ही तो है
हर हाल में जिसने साथ दिया वो एक बिचारा दिल ही तो है

कोई साथी ना कोई सहारा
कोई मन्ज़िल ना कोई किनारा
रुक गये जिस जगह दिल ने रोका
चल दिये जिस तरफ़ दिल पुकारा
हम प्यार के प्यासे लोगों की
हम प्यार के प्यासे लोगों की
मन्ज़िल का इशारा दिल ही तो है
दुनिया में हमारा दिल ही तो है
दिल जो भी कहेगा मानेंगे दुनिया में हमारा दिल ही तो है

हार मानी नहीं ज़िन्दगी से
हँस के मिलते रहे हर किसी से
क्यूँ ना इस दिल पे क़ुर्बान जायेँ
सह लिये जिसने ग़म भी ख़ुशी से
सुख में जो न खेले हम ही तो हैं
सुख में जो न खेले हम ही तो हैं
दुख से जो न हारा दिल ही तो है
दुनिया में हमारा दिल ही तो है

अपनी ज़िन्दादिली के सहारे
हमने दिन ज़िन्दगी के ग़ुज़ारे
वरना इस बेमुरव्वत जहाँ में
और कब्ज़े में क्या है हमारे
हर चीज़ है दौलत वालों की
हर चीज़ है दौलत वालों की
मुफ़लिस का सहारा दिल ही तो है
दुनिया में हमारा दिल ही तो है
Lyrics copyright : legal lyrics licensed by Lyricfind.
No unauthorized reproduction of lyric.
Writers: Roshan, Sahir Ludhianvi
Copyright: Royalty Network

Comments for Dil Hi To Hai lyrics

Name/Nickname
Comment
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - All rights reserved. www.paroles-musique.com/eng/
Member login

Log in or create an account...

Forgot your password ?
OR
REGISTER
Select in the following order :
1| symbol at the bottom of the trash
2| symbol at the top of the cross
3| symbol at the bottom of magnifying glass
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid