paroles de chanson / Brijesh Shandilya parole / Bhairav Chalisa Bullet lyrics  | ENin English

Paroles de Bhairav Chalisa Bullet

Interprètes Brijesh ShandilyaRavi Khanna

Paroles de la chanson Bhairav Chalisa Bullet par Brijesh Shandilya lyrics officiel

Bhairav Chalisa Bullet est une chanson en Hindi

श्री भैरव संकट हरन मंगल करन कृपालु
करहुँ दया निज दास पे निशिदिन दीनदयालु
जय डमरूधर नयन विशाला
श्याम वर्ण वपु महा कराला
जय त्रिशूलधर जय डमरूधर
काशी कोतवाल संकटहर
जय गिरिजासुत परमकृपाला
संकटहरण हरहु भ्रमजाला
जयति बटुक भैरव भयहारी
जयति काल भैरव बलधारी
अष्टरूप तुम्हरे सब गायें
सकल एक ते एक सिवाये
शिवस्वरूप शिव के अनुगामी
गणाधीश तुम सबके स्वामी
जटाजूट पर मुकुट सुहावै
भालचन्द्र अति शोभा पावै
कटि करधनी घुँघरू बाजै
दर्शन करत सकल भय भाजै
कर त्रिशूल डमरू अति सुन्दर
मोरपंख को चंवर मनोहर
खप्पर खड्ग लिये बलवाना
रूप चतुर्भुज नाथ बखाना
वाहन श्वान सदा सुखरासी
तुम अनन्त प्रभु तुम अविनाशी
जय जय जय भैरव भय भंजन
जय कृपालु भक्तन मनरंजन
नयन विशाल लाल अति भारी
रक्तवर्ण तुम अहहु पुरारी
बं बं बं बोलत दिनराती
शिव कहँ भजहु असुर आराती
एकरूप तुम शम्भु कहाये
दूजे भैरव रूप बनाये
सेवक तुमहिं तुमहिं प्रभु स्वामी
सब जग के तुम अन्तर्यामी
रक्तवर्ण वपु अहहि तुम्हारा
श्यामवर्ण कहुं होई प्रचारा
श्वेतवर्ण पुनि कहा बखानी
तीनि वर्ण तुम्हरे गुणखानी
तीनि नयन प्रभु परम सुहावहिं
सुरनर मुनि सब ध्यान लगावहिं
व्याघ्र चर्मधर तुम जग स्वामी
प्रेतनाथ तुम पूर्ण अकामी
चक्रनाथ नकुलेश प्रचण्डा
निमिष दिगम्बर कीरति चण्डा
क्रोधवत्स भूतेश कालधर
चक्रतुण्ड दशबाहु व्यालधर
अहहिं कोटि प्रभु नाम तुम्हारे
जयत सदा मेटत दुःख भारे
चौंसठ योगिनी नाचहिं संगा
क्रोधवान तुम अति रणरंगा
भूतनाथ तुम परम पुनीता
तुम भविष्य तुम अहहू अतीता
वर्तमान तुम्हरो शुचि रूपा
कालजयी तुम परम अनूपा
ऐलादी को संकट टार्यो
साद भक्त को कारज सारयो
कालीपुत्र कहावहु नाथा
तव चरणन नावहुं नित माथा
श्री क्रोधेश कृपा विस्तारहु
दीन जानि मोहि पार उतारहु
भवसागर बूढत दिनराती
होहु कृपालु दुष्ट आराती
सेवक जानि कृपा प्रभु कीजै
मोहिं भगति अपनी अब दीजै
करहुँ सदा भैरव की सेवा
तुम समान दूजो को देवा
अश्वनाथ तुम परम मनोहर
दुष्टन कहँ प्रभु अहहु भयंकर
तम्हरो दास जहाँ जो होई
ताकहँ संकट परै न कोई
हरहु नाथ तुम जन की पीरा
तुम समान प्रभु को बलवीरा
सब अपराध क्षमा करि दीजै
दीन जानि आपुन मोहिं कीजै
जो यह पाठ करे चालीसा
तापै कृपा करहुँ जगदीशा
जय भैरव जय भूतपति
जय जय जय सुखकन्द
करहुँ कृपा नित दास पे
देहुँ सदा आनन्द
Droits parole : paroles officielles sous licence Lyricfind respectant le droit d'auteur.
Reproduction des paroles interdite sans autorisation.

Commentaires sur les paroles de Bhairav Chalisa Bullet

Nom/Pseudo
Commentaire
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - Tous droits réservés. www.paroles-musique.com
Connexion membre

Se connecter ou créer un compte...

Mot de passe oublié ?
OU
CREER COMPTE
Sélectionnez dans l'ordre suivant :
1| symbole à droite du nuage
2| symbole en bas du casque
3| symbole en haut de la valise
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid