song lyrics / Hari Om Sharan / Maili Chadar Odhe Ke lyrics  | FRen Français

Maili Chadar Odhe Ke lyrics

Performers Hari Om SharanSachin Gupta

Maili Chadar Odhe Ke song lyrics by Hari Om Sharan official

Maili Chadar Odhe Ke is a song in Hindi

मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ
हे पावन परमेश्वर मेरे,मन ही मन शरमाऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे

तूने मुझको जग में भेजा निर्मल देकर काया
आ कर के संसार में मैंने इसको दाग लगाया
जनम जनम की मैली चादर,कैसे दाग छुड़ाऊं
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे

निर्मल वाणी पाकर तुझसे नाम ना तेरा गाया,
नैन मूँदकर हे परमेश्वर कभी ना तुझको ध्याया
मन-वीणा की तारे टूटी,अब क्या राग सुनाऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे

इन पैरों से चलकर तेरे मंदिर कभी ना आया
जहाँ जहाँ हो पूजा तेरी,कभी ना शीश झुकाया
हे हरिहर मैं हार के आया,अब क्या हार चढाउँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ
हे पावन परमेश्वर मेरे मन ही मन शर्माऊ
मैली चादर ओढ़ के कैसे
मैली चादर ओढ़ के कैसे
Lyrics copyright : legal lyrics licensed by Lyricfind.
No unauthorized reproduction of lyric.
Writers: HARI OM SHARAN, MURLI MANOHAR SWAROOP
Copyright: Royalty Network

Comments for Maili Chadar Odhe Ke lyrics

Name/Nickname
Comment
Copyright © 2004-2024 NET VADOR - All rights reserved. www.paroles-musique.com/eng/
Member login

Log in or create an account...

Forgot your password ?
OR
REGISTER
Select in the following order :
1| symbol at the top of the bulb
2| symbol to the right of the heart
3| symbol at the bottom of the television
grid grid grid
grid grid grid
grid grid grid